How to find correct entrance exam information on official websites

हर साल exam के समय सोशल मीडिया और कई websites पर अलग-अलग तारीखें घूमती हैं। इनमें से कई गलत या पुरानी होती हैं। गलत तारीख पर भरोसा करने से form छूट सकता है। इस गाइड में जानें कि सही जानकारी कहाँ से लें।

Admission ya sahi college ke liye help chahiye?

Chhota sa form bharein, Bhavya Gyan team aapse sampark karegi.

Apply Now

Official website कैसे पहचानें

  1. Exam कराने वाली संस्था का नाम देखें, जैसे National Testing Agency (NTA), NBEMS, UPSC या कोई state board।
  2. Government की साइट आम तौर पर .nic.in, .gov.in या .ac.in पर खत्म होती है। जैसे NTA की साइट nta.ac.in और NEET UG की साइट neet.nta.nic.in है।
  3. जो साइट form भरने के लिए अलग से भारी fees माँगे या “guaranteed seat” का वादा करे, उस पर भरोसा न करें।
  4. किसी भी link पर जाने से पहले address bar में पूरा नाम पढ़ें। मिलते-जुलते नाम वाली नकली साइट्स होती हैं।

किस बात की जाँच कहाँ करें

  • Exam की तारीख और form: exam की official website का “Public Notices” या “Latest News” हिस्सा।
  • Eligibility और syllabus: उसी साइट पर Information Bulletin।
  • College की approval: UGC, AICTE, NMC, PCI या Indian Nursing Council जैसी संबंधित संस्था की साइट। हमारी गाइड पढ़ें: फेक कॉलेज से कैसे बचें।

अफवाहों से कैसे बचें

  • WhatsApp या YouTube की तारीख को तब तक सच न मानें जब तक वह official notice में न दिखे।
  • Notice की तारीख देखें। पुराना notice नए साल का नहीं होता।
  • अगर official साइट पर जानकारी नहीं है, तो मान लें कि अभी घोषणा नहीं हुई है और साइट को बीच-बीच में देखते रहें।

हम Bhavya Gyan के अंग्रेज़ी गाइड्स में सिर्फ official website से confirm हुई बातें लिखते हैं और “Last checked” की तारीख देते हैं। उदाहरण: Entrance Exams in India और NEET UG form date 2026।

और हिंदी गाइड्स एक जगह देखें: Students के लिए हिंदी गाइड्स।

Bhavya Gyan Academy के skill courses

पढ़ाई के बाद job की तलाश JobsHub पर करें।

Admission ya sahi college ke liye help chahiye?

Chhota sa form bharein, Bhavya Gyan team aapse sampark karegi.

Apply Now

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.